दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
29-Aug-2022 08:01 PM
By AJIT
JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में एक जमीन कारोबारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। श्याम नगर मोहल्ले निवासी मृतक विपिन कुमार जमीन की खरीद बिक्री का कारोबार किया करते थे।
भीटी हाई स्कूल से फुटबॉल मैच देखकर वे अपने घर श्यामनगर लौट रहे थे तभी इसी बीच घर के पास अज्ञात लोगों ने दो गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में ले गये।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।