ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग Bihar reservation history : बजट सत्र में आरक्षण पर फिर बहस, जानिए बिहार में पहली बार कब लागू हुई थी अपनी आरक्षण नीति Bihar Vidhan Sabha rules : बिहार विधानसभा की कार्यवाही के नियम: प्रश्नकाल से स्थगन प्रस्ताव तक, जानिए सत्र में कैसे उठते हैं सवाल

जगदानंद की उम्मीदवारी के सवाल को टाल गए तेजस्वी, कहा- देखिए कौन-कौन नामांकन करता है

जगदानंद की उम्मीदवारी के सवाल को टाल गए तेजस्वी, कहा- देखिए कौन-कौन नामांकन करता है

25-Nov-2019 11:37 AM

PATNA : आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष की कमान जगदानंद सिंह को दिए जाने की खबरों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर कुछ भी सीधे तौर पर कहने से चुप्पी साध ली है. तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया है कि क्या जगदानंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन रहे हैं तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आज नामांकन का दिन है और देखना होगा कि किन-किन उम्मीदवारों का नामांकन होता है.


तेजस्वी का यह बयान बेहद दिलचस्प है. इस बयान के बाद अब यह चर्चा भी उठ गई है कि क्या जगदानंद के अलावे भी कोई अन्य उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकता है. आपको बता दें कि रामचंद्र पूर्वे तेजस्वी यादव की पसंद रहे हैं, लेकिन एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पूर्वे का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कट गया और अब जगदानंद सिंह नामांकन करने वाले हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नामांकन का वक्त खत्म होने तक किसकी तरफ से पर्चा दाखिल किया जाता है.


आरजेडी के अंदर खाने लगातार चर्चा हो रही है कि लालू यादव ने तेजस्वी की पसंद होने के बावजूद रामचंद्र पूर्वे का पत्ता साफ कर दिया है. उन्होंने जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का फैसला किया था जिसके बाद अब जगदानंद सिंह नामांकन करने जा रहे हैं.