Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये?
22-Feb-2020 01:19 PM
PATNA: तेजस्वी यादव की यात्रा वाली बस को लेकर जदयू के नेता सवाल उठा रहे हैं. इस पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटलवार किया हैंं. कहा कि बिहार की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस बस का मामला उठा रहे हैं. हिम्मत है तो बस खरीद की जांच करा लें. उनकी की ही तो सरकार है.
कोई बस दे रहा तो आपको परेशानी क्यों
सिंह ने कहा कि कोई किराया पर बस दे रहा है तो इसमें जदयू नेताओं को परेशानी क्यों हो रही. इनलोगों को चर्चा करनी है तो कोई मुद्दें पर कर लें. बिहार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. इनके पास कुछ बचा ही नहीं हैं.
जेडीयू ने जालसाजी का लगाया है आरोप
जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर आर्थिक जालसाजी करने का आरोप लगाया है. मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि आरजेडी के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव ने अपने पैसों से बस खरीदकर मंगल पाल नाम के व्यक्ति को दी. जिस मंगल पाल की बस पर तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा करने वाले हैं उसे 2001 में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका है. मंगल पाल की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह लग्जरी बस खरीदे. मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि मंगल पाल साक्षर भी नहीं है यह बात दस्तावेजों से साफ होती है. ऐसे में आर्थिक जालसाजी करते हुए तेजस्वी की यात्रा के लिए एक गरीब अति पिछड़े व्यक्ति का इस्तेमाल किया गया.
बात गलत है तो करे मानहानि का केस दर्ज
तेजस्वी यादव के लग्जरी बस को लेकर हमलावर मंत्री नीरज कुमार ने चुनौती दे डाली है कि अगर वह गलत बयानी कर रहे हैं तो तेजस्वी उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएं. नीरज कुमार ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भी सवाल खड़े किए हैं. जगदानंद सिंह मंगल पाल के 70 लाख के टर्नओवर की बात कर रहे हैं जो सरासर गलत है. वे इस मामले में एक भ्रष्टाचारी के बेटे का साथ दे रहे हैं.