ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जब पीएम मोदी के ये खासमखास मंत्री अचानक दौड़ पड़े संसद में ,...

जब पीएम मोदी के ये खासमखास मंत्री अचानक दौड़ पड़े संसद में , आखिर क्यों ?

04-Dec-2019 02:34 PM

DELHI: संसद की शीतकालीन सत्र के दौरान संसद परिसर से आज एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आयी जिसमें मोदी कैबिनेट के एक मंत्री दौड़ लगाते दिखे। तेज कदमों से चल रहे मंत्री जी अचानक दौड़ पड़े और संसद के अंदर प्रवेश कर गए।मंत्री जी को दौड़ते देख लोग चौंक गए । लगे हाथ वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स ने खटाखट  उनकी तस्वीर भी उतार ली।

तस्वीरों को देख कर आप इतना तो जरुर जान गए होंगे कि ये मोदी सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल हैं और पीएम मोदी के खासमखास हैं। हर वक्त एक्टिव नजर आते हैं और चुनावों में तो इनकी सक्रियता देखते ही बनती हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार के प्रचंड बहुमत के पीछे के रणनीतिकारों में पीयूष गोयल का नाम भी सबसे प्रमुख तौर पर सामने आया था।

अब हम आपको ये भी बता देते हैं कि आखिर पीयूष गोयल संसद में दौड़ क्यों लगा रहे हैं। दरअसल बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक थी जिसमें नागरिकता संशोधन बिल जैसे महत्वपूर्ण बिल को कैबिनेट की हरी झंड़ी दी गयी पीयूष गोयल उस कैबिनेट की बैठक में शामिल थे। अब बारी थी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्नकाल की जिसमें उन्हें शामिल होना था। कहीं देर न हो जाए इसलिए मंत्री दी दौड़ पड़े और समय पर संसद के अंदर प्रवेश कर गए। 

पीएम मोदी की अगर बात करें तो वे खुद चुस्त-दुरुस्त है और अपने मंत्रिमंडल के लोगों को भी हमेशा फिट रहने का मंत्र देते रहे हैं । पीएम मोदी की सरकार में योग दिवस और फिट इंडिया कैंपेन जैसे बड़े-बड़े अभियान शुरू किए गए हैं। मतलब साफ है कि पीएम मोदी का फिटनेस को लेकर विशेष ध्यान है और समय पालन का भी वे खास ख्याल रखते हैं।