ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

इस्तीफे की अटकलों पर मंत्री सुधाकर सिंह बोले.. कोई और नहीं केवल RJD सुप्रीमो करेंगे फैसला

इस्तीफे की अटकलों पर मंत्री सुधाकर सिंह बोले.. कोई और नहीं केवल RJD सुप्रीमो करेंगे फैसला

14-Sep-2022 11:22 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बहस को लेकर सुर्खियों में आए बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने इस्तीफे की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि वह अपनी पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सिर्फ और सिर्फ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ही कोई फैसला कर सकते हैं। मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा है कि उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए पहल की है। मुख्यमंत्री को उन्होंने अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में कई बार जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर भरोसा दिया है लेकिन वे मंत्री रहेंगे या नहीं सिर्फ उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय कर सकते हैं।


मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्री सुधाकर सिंह से सीएम नीतीश की बहस की चर्चा को कृषि मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं हैं। मीडिया में जो चर्चा चल रही है ऐसी कोई बात नहीं हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि वे आज भी अपने बयान पर पूरी तरह से कायम हैं, उसमें किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। यह पूरा मामला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के संज्ञान में है और वे इस मामले को देख रहे हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव हैं, इस नाते समस्या का समाधान भी उन लोगों को ही निकालना है।


सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बातों को पहुंचा चुके हैं और आगे जैसा उनका निर्देश मिलेगा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्यमंत्री से कोई झगड़ा नहीं है। सीएम नीतीश कुमार भी बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते है और वे भी बिहार का विकास चाहते हैं, इसमें किसी तरह के विवाद का विषय नहीं है।बेशक नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता है लेकिन वे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के कहने से वे मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान से बहुत लोगों को तकलीफ भी हो रही है लेकिन वे अपने विचारों से पीछे नहीं हटने वाले हैं। 


सरकार से बगावत करने पर पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के हश्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में बहुत से लोगों ने तकलीफें झेली है। कोई अकेले सिर्फ शहाबुद्दीन ने ही परेशानी नहीं झेली थी बल्कि आनंदमोहन, जॉर्ज फर्नांडिस समेत अन्य लोगों ने भी परेशानी झेली है। सरकार के मार से आज तक कोई नहीं बचा है, वे खुद चार महिना जेल में रह चुके हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे पर कहा कि वे उनके विभाग में जो भी गड़बड़ियां है उसे दूर भी करेंगे और खूंटा ठोक से कृषि विभाग को चलाएंगे भी।उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की इच्छा से वे आज मंत्री हैं और अगर उनकी इच्छा नहीं होगी तो वे मंत्री नहीं रहेंगे।