ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

इस्तीफे की पेशकश के बाद मीडिया के सामने आईं रश्मि वर्मा,कहा-मामले को सुलझा लिया गया है, तारकिशोर बोले..भावना में बह गयी थीं

11-Jan-2022 01:55 PM

DESK: नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने आज मीडिया से बातचीत की। अपने इस्तीफे की पेशकश के बाद आज रश्मि वर्मा पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब देती नजर आईं। रश्मि वर्मा ने कहा कि जो भी दिक्कतें थी उसे सुलझा लिया गया है। हालांकि रश्मि वर्मा ज्यादा कुछ बोलने से बचती दिखी। वही डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भावना में आकर लोग ऐसा कर लेते हैं उनकी सभी समस्याएं दूर हो गयी है। 


रश्मि वर्मा से जब मीडिया ने पूछा कि यदि आप इस्तीफा देती तो इसका सीधा असर सरकार पर पड़ता तब मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए रश्मि वर्मा ने कहा कि सरकार कमजोर नहीं है। इस प्रकरण से ना तो कोई दिक्कत होती और ना ही किसी तरह का असर पड़ता।


बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि बीजेपी परिवार में बैठकर मामले को सुलझा लिया गया है। मुझे आश्वासन मिला है कि एक हफ्ते के भीतर सब कुछ ठीक हो जाएगा। सारी बाते हो गयी है मेरी सभी शिकायतें दूर हो गयी है। मैंने पर्सनल मैटर की वजह से यह कदम उठाया था। इसे लेकर ना तो मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। हमने बैठकर मामले को शॉटआउट कर लिया है। वही डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वह भावना में बह गयी थी। 


गौरतलब है कि बीते दो दिन पहले रश्मि वर्मा ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। इसे लेकर रश्मि वर्मा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखा था। रश्मि वर्मा के इस पत्र से एनडीए में हड़कंप मच गया था। बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने अपने पत्र में यह लिखा था कि निजी कारणों से वह इस्तीफा दे रही है। विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे को स्वीकार करने की बात कही थी।


 मीडिया में इस खबर के आने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी बात रश्मि वर्मा से हो गयी है और जो भी दिक्कतें थी उस पर चर्चा की गयी है। वही आज रश्मि वर्मा मीडिया से मुखातिब हुई उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार मजबुत है। जो भी समस्या थी उसे दूर कर दिया गया है। वही इस मामले पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भावना में आकर लोग ऐसा कर लेते हैं उनकी सभी समस्या दूर हो गयी है।