Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
24-Oct-2021 03:55 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: 7 अप्रैल को मजदूरी करने के लिए इराक गये मजदूर की 14 अक्टूबर को मौत हो गयी। मृतक सदर थाना क्षेत्र के लौकहा कजहा कंचनपुर के रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजन कंपनी से लगातार डेड बॉडी की मांग कर रहे हैं लेकिन कंपनी ने अब तक सुध नहीं ली। जबकि घटना के दस दिन हो चुके है।
अब तक मृतक का दाह-संस्कार तक नहीं किया गया है। मृतक की पत्नी बबीता देवी ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। बबीता देवी शव की मांग कर रही हैं। इसे लेकर सुपौल डीएम से भी मिली थी और मदद मांगी थी। इराक में पति की मौत के बाद बबीता देवी काफी सदमें में है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। पति की लाश को इराक से लाए जाने के मांग वह सरकार से कर रही है। घर का पूरा परिवार इस घटना से गहरे सदमें में है। वही परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
सुपौल से इराक गये एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गयी। मृतक आनंद मेहता 7 अप्रैल 2021 को मजदूरी के लिए इराक गया था। इराक में काम करने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गयी। बुखार, पेट दर्द और लूज मोशन से वह परेशान था। इस बात की जानकारी उसने कंपनी के साथ-साथ गांव में रह रही पत्नी को भी दी थी। उसकी तबीयत दिन पर दिन बिगड़ रही थी तब आनंद मेहता ने कंपनी से घर भेजने की गुजारिश की थी लेकिन कंपनी घर भेजने के एवज में एक लाख बीस हजार रुपये जमा करने की बात कही।
कंपनी ने कहा कि रुपये जमा करने के बाद ही उसे घर भेजा जा सकता है जब तक रुपये जमा नहीं किए जाएंगे तबतक उसे घर नहीं भेजा जा सकेगा। इस बात की जानकारी आनंद मेहता ने पत्नी बबीता देवी को दी। जब अगले दिन पति का फोन नहीं आया तब परेशान बबीता देवी ने दिल्ली स्थित कंपनी के दफ्तर में फोन किया लेकिन पति के संबंध में कोई जानकारी उसे नहीं दी गयी। लेकिन अगले दिन कंपनी की ओर से फोन पर बताया गया कि 14 अक्टूबर को आनंद मेहता की मौत हो गयी है। तबीयत खराब होने की वजह से उसकी मौत हुई है। 18 अक्टूबर को मृतक की पत्नी बबीता देवी डीएम से मिली थी और पति के शव को इराक से घर लाने की मांग की थी। लेकिन अब घटना के 10 दिन हो गये हैं लेकिन अब तक शव को इराक से नहीं लाया गया है।
दरअसल कजहा कंचनपुर निवासी आनंद मेहता इराक के हुंडई इंजीनियरिंग एंड कैंस्ट्रक्शन कंपनी इराक के द्वारा मेटेरियल फेब्रीकेटर के पद पर चयन के बाद अप्रैल माह में इराक चले गए थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। परिजन से मोबाइल पर बातचीत भी हो रही थी। इस बीच 14 अक्टूबर को इराक से फोन आया की आनंद मेहता की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
लेकिन घटना के 10 दिन बीत गये हैं लेकिन अब तक डेडबॉडी को इराक के नहीं भेजा गया और न ही उनके परिजनों को कोई मुआवजा ही दिया गया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक के घर उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। आनंद की मौत के बाद परिवार की स्थिति काफी खराब हो गई है। कोई आय का स्रोत भी नहीं हैं। अब मासूम बच्चों की परवरिश कैसे होगी इसे लेकर परिवार और गांव वाले चिंतित है। स्थानीय लोगों ने सरकार से इस दिशा में पहल करने की मांग की है।