पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
19-Dec-2020 09:42 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार होम गार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीजी-कम-कमांडेंट संजीव कुमार सिंघल का तबादला हो गया है. बिहार के डीजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे एसके सिंघल को स्थायी रूप से यहां का डीजीपी बना दिया गया है. बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार होम गार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीजी-कम-कमांडेंट की जिम्मेदारी को संभाल रहे 1988 बैच के आईपीएस अफसर संजीव कुमार सिंघल का तबादला कर दिया गया है. अब उन्हें पूर्ण रूप से यानी कि स्थायी डीजीपी बना दिया गया है. एसके सिंघल अब तक बिहार के डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार में काम कर रहे थे.
आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के बाद 1988 के आईपीएस अफसर एसके सिंघल को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया था. इसके बाद बिहार के डीजी रैंक के अफसरों का नाम सरकार ने पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुप्तेश्वर पाण्डेय के वीआरएस लेने के बाद उनका पद संभाल रहे एसके सिंघल 1996 में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन पर सीवान में डॉन-राजनेता शहाबुद्दीन ने हमला किया था.
उस दौरान IPS संजीव कुमार सिंघल सीवान में पुलिस अधीक्षक यानी कि SP के रूप में पर तैनात थे. तकरीबन 13 साल पहले वर्ष 2007 में एक विशेष अदालत ने शहाबुद्दीन को आइपीएस संजीव कुमार सिंघल पर हमले के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी.
