RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
19-Mar-2022 05:24 PM
SAHARSA : सहरसा की एसपी और महिला आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया गया है। दरअसल एसपी लिपि सिंह का एक फेक टि्वटर आईडी सक्रिय है और इसके जरिए जब कश्मीर फाइल जैसी फिल्म को लेकर ट्वीट किया गया तो अचानक से यह बात सामने आ गई। पुलिस ने इसकी जानकारी होने के बाद एसपी के निर्देश पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एसपी लिपि सिंह के फेक ट्विटर आईडी पर ढाई हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लिपि सिंह के इस फर्जी ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट तेजी के साथ वायरल हो रहा था जिसमें कश्मीर फाइल जैसी फिल्म को लेकर टिप्पणी की गई। इसकी जानकारी खुद लिपि सिंह को भी हुई, जिसके बाद उन्हीं के निर्देश पर सहरसा सदर थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फर्जी ट्विटर आईडी बनाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।
आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का यह फर्जी ट्विटर अकाउंट इसी साल जनवरी महीने में बनाया गया है। पुलिस अब इस तहकीकात में जुटी हुई है कि किस आईपी एड्रेस के जरिए इस ट्विटर अकाउंट को ऑपरेट किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फर्जी ट्विटर आईडी के जरिए कश्मीर फाइल जैसी फिल्म के निर्माताओं से यह कहा गया था कि वह कश्मीरी पंडितों के कल्याण के लिए फिल्म से की गई कमाई को खर्च करें।