बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Feb-2020 06:50 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश का उल्लंघन करना आर एम एल उच्च विद्यालय सादीपुर दियारा के प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया है। आदेश उल्लंघन, इन्टरनल एसेसमेंट तथा प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय कागजात जमा नहीं करने को लेकर बुधवार को प्रधानाध्यापक वकील पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन साहेबपुर कमाल थाना को दिया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा एवं माध्यमिक माध्यमिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के विशेष दूत को 27 जनवरी तक उपलब्ध कराना था। लेकिन विभागीय निर्देश के बावजूद विद्यालय प्रधान द्वारा वांछित गोपनीय सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह घोर लापरवाही, महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता और छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का घोतक है। जिसके कारण सामग्री उपलब्ध कराने वाले विद्यालय प्रधान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिया गया था।

आज बुधवार को प्रधानाध्यापक को विद्यालय जाकर खोजा गया तो लिपिक द्वारा बताया गया कि सभी अभिलेख लेकर प्राचार्य गए हैं। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक वकील पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। जिससे की गोपनीय सामग्री का गलत उपयोग रोका जा सके। इस संबंध में प्रतिवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा जा रहा है।