मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
20-Mar-2022 04:17 PM
DESK: थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40% के उछाल के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि पेट्रोल पंपों के माध्यम से बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में 86.80 रुपये, मुंबई में 94.14 रुपए, चेन्नई में 91.43 रुपए,कोलकाता में 89.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
बता दें कि इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 फीसदी का उछाल आया है। बस बेड़े के परिचालकों और मॉल जैसे थोक उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदा है। आमतौर पर वे पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे ईंधन की खरीद करते हैं। इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों का नुकसान बढ़ा है।
इससे सबसे अधिक प्रभावित जियो-बीपी, शेल और नायरा एनर्जी जैसी कंपनियां हुई हैं। बिक्री बढ़ने के बावजूद इन कंपनियों ने अभी तक मात्रा में कमी नहीं की है लेकिन अब पंपों के लिए परिचालन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह जाएगा।
थोक ग्राहकों के लिए डीजल 25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि कि डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डिफेंस, रेलवे एंड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, पावर प्लांट, सीमेंट प्लांट, केमिकल प्लांट में थोक में डीज़ल खरीदते हैं।
ऐसे में इन पर खासा असर पड़ सकता है। इंडस्ट्रियल यूजर्स को अब पहले की अपेक्षा 25 रुपये प्रति लीटर अधिक खर्च करने पड़ेंगे। अभी दिल्ली में आज डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में 86.80 रुपये, मुंबई में 94.14 रुपए, चेन्नई में 91.43 रुपए,कोलकाता में 89.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।