ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

इंदौर से रतलाम जा रही ट्रेन के इंजन में लगी आग, किसानों मदद से बड़ी घटना होने से बची

इंदौर से रतलाम जा रही ट्रेन के इंजन में लगी आग, किसानों मदद से बड़ी घटना होने से बची

27-Oct-2024 09:52 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश से इंदौर से रतलाम की ओर जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गयी। इंजन से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। अचानक ट्रेन के रूकने और इंजन से धुआं निकलता देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। 


रुनिजा से प्रीतमनगर स्टेशन के बीच ट्रेन के इंजन में आग लगी। इंजन में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की गयी लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद खेत में सिंचाई कर रहे किसानों ने मोटर पंप की मदद से इंजन में लगी आग को बुझाया। किसानों की मदद से इस तरह बड़ी घटना होने से बची।  


बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब 5:07 बजे रुनिजा स्टेशन से रवाना होने के बाद इंजन में आग लगने के बाद धुआं उठने लगा था। धुआं निकलता देख ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और गाड़ी के रूकते ही यात्री अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतरे और खेत में चले गये। जिसके बाद यात्रियों पर नजर पड़ते ही खेत में सिचाईं कर रहे कई किसान पानी का पाइप लेकर इंजन में लगी आग को बुझाने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।