बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
18-Apr-2022 11:14 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सामने जो मामले आ रहे हैं उनमें इंदिरा आवास से जुड़े कई मामले भी शामिल है लेकिन सबसे दिलचस्प मामला मुख्यमंत्री के सामने तब आया जब एक युवक ने यह आरोप लगाया कि इंदिरा आवास मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
फरियादी युवक की बात सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैरत में पड़ गए। दरअसल युवक ने मुख्यमंत्री के सामने यह कहा कि साल 2017 में उसका घर जल गया था घर जलकर खत्म होने के बाद उसने इंदिरा आवास योजना के तहत मदद की गुहार लगाई लेकिन उसे अब आवास की जगह धमकियां मिल रही हैं। युवक का कहना है कि योजना से जुड़े कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
युवक ने जब इतनी बात मुख्यमंत्री के सामने कहीं तो मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को अपने पास बुला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखिए जरा क्या हो रहा है। सीएम ने कहा कि अगर कोई आवास मांगता है तो उसे धमकी कौन दे रहा है और यह मामला अगर लोक शिकायत निवारण में गया तो फिर उस पर पहल क्यों नहीं की गई। मुख्यमंत्री जब यह बात मुख्य सचिव को कह रहे थे तो उनके प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि युवक को 2008 में इंदिरा आवास का लाभ मिला है लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले पर गंभीरता से निर्णय लेने के लिए कहा।