लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
24-Jul-2022 04:05 PM
DESK: हवाई जहाज पर यात्रा करने वाले हो जाए सावधान। आपकी एक जरा सी गलती हवालात तक पहुंचा सकती है। इंडिगो के एक यात्री के साथ भी यही कुछ हुआ। दरअसल श्रीनगर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सवार एक यात्री को एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करना भारी पड़ गया। एयर होस्टेस ने इसकी शिकायत कैप्टन से कर दी। जिसके बाद कैप्टन ने मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। फिर क्या था विमान लैंड करते ही आरोपी को अमृतसर एयरपोर्ट से सुरक्षाबलों ने दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गिरफ्तार पैसेंजर की पहचान कर ली गयी है वो लखनऊ का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट श्रीनगर से लखनऊ आ रही थी। यह विमान श्रीनगर से सीधे लखनऊ नहीं आती है बल्कि वाया अमृतसर होकर लखनऊ आती है। लखनऊ के एक शख्स भी इस विमान में यात्रा कर रहा था।
उड़ान भरने के बाद इंडिगो की विमान में बैठे एक यात्री की एयर होस्टेस से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गयी। जिसके बाद यात्री ने एयर होस्टेस से बदसलूकी करने लगा। इस बात की सूचना तुरंत एयर होस्टेस ने फ्लाइट के कैप्टन को दी। जिसके बाद ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गयी।
ट्रैफिक कंट्रोल को मिली जानकारी के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर पहले से ही सुरक्षा बल मौजूद थे। विमान लैंड करने के बाद आरोपी शख्स को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन मे जुटी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...