‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार ‘May I Help You’ कहकर मदद करेगा रोबोट: रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगे ह्यूमनॉइड, यात्रियों की सहायता के साथ चोरों पर भी नजर मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर
22-Dec-2024 12:40 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली के महुआ सीट से टिकट कटने की आशंका से सहमें आरजेडी विधायक मुकेश रौशन(RJD MLA Mukesh Raushan) ने एक भारी गलती कर दी है। पहले से ही लालू प्रसाद (Lalu Prasad yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव(Tejpratap Yadav) के निशाने पर चल रहे आरजेडी विधायक मुकेश रौशन विरोध करते-करते अचानक अमित शाह (Amit shah) के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। उनके साथ साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी कहने लगे कि ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’।
दरअसल, महुआ के आरजेडी विधायक मुकेश रौशन की जुबान फिसल गई है। जिसको लेकर उनकी किरकिरी होने लगी है। आरजेडी विधायक मुकेश रौशन हाजीपुर स्टेशन के सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकताओं द्वारा अमित शाह मुर्दाबाद और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे थे। तभी राजद MLA मुकेश रौशन ने सभी को चुप कराकर ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ का नारा लगाने लगे।
अमित शाह के राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में आरजेडी ने शनिवार की शाम विरोध मार्च निकाला था। जिसकी अगुवाई खुद विधायक मुकेश रौशन कर रहे थे। MLA के अमित शाह की अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान कि नारा लगाते ही साथ में खड़े कार्यकता भी इसी नारा को दोहराते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर मुकेश रौशन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी विधायक की खूब किरकिरी हो रही है।
इसको लेकर बीजेपी का बयान सामने आया है। बीजेपी के लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि जो आत्मा की आवाज है, उसे आप दबाने की कोशिश करेंगे तो कभी न कभी उनके जुबान पर आ ही जाता है। इसीलिए आरजेडी विधायक मुकेश रौशन की जुबान पर आ गया ‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ तो वह सही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कह रहे हैं इसलिए आत्मा उसको मजबूर करती है कि तुम सच बोलो, तो सच सामने आया।
बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि तेजप्रताप यादव ने महुआ सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है, हो सकता है महुआ सीट से टिकट कटने का डर उनकी जुबान पर आ गया होगा, इसलिए आरजेडी विधायक ने अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की है। बता दें कि लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि इस बार वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजप्रताप के इस एलान के बाद महुआ के आरजेडी विधायर मुकेश रौशन टिकट कटने के डर से सहमें हुए हैं। पिछले दिनों तो वह बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे थे।
‘अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ विरोध करते-करते अचानक बीजेपी के समर्थन में नारेबाजी करने लगे आरजेडी विधायक मुकेश रौशन#Bihar #BiharNews pic.twitter.com/SjFIuAOxH3
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 22, 2024