जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
07-Apr-2020 04:18 PM
DELHI : 14 अप्रैल तक देश में लागू लॉग डाउन क्या आगे बढ़ेगा ? इस सवाल को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई जगहों पर यह लगातार चर्चा हो रही है कि लॉक डाउन फेज वाइज हटाने पर फैसला हो सकता है. जबकि कई राज्य सरकारों ने लोगों का दायरा बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार से गुजारिश की है. अब इस मामले को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से स्पष्ट बयान सामने आया है.
केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि लॉक डाउन बढ़ाने का फैसला सही समय पर लिया जायेगा. केंद्र सरकार के 3 विभागों की तरफ से रोजाना होने वाली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि लॉक डाउन का दायरा बढ़ेगा या नहीं इसे लेकर केंद्र सरकार सही समय पर फैसला लेगी. लव अग्रवाल ने कहा है कि इस फैसले के बारे में मीडिया को भी अधिकारिक तौर पर बताया जायेगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि लॉक डाउन को लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी की तरफ से एक बयान पहले भी आ चुका है. हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि परिस्थितियों को देखते हुए ही केंद्र सरकार सही समय पर फैसला लेगी. इसके बारे में अधिकारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी.