ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / I.N.D.I.A की बैठक से पहले PM उम्मीदवारी पर बवाल! JDU ने नीतीश को...

I.N.D.I.A की बैठक से पहले PM उम्मीदवारी पर बवाल! JDU ने नीतीश को बताया सबसे काबिल कैंडिडेट

31-Aug-2023 11:04 AM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए एकसाथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली इस बैठक से पहले पीएम कैंडिडेट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। कांग्रेस राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार मान रही है तो वहीं आप केजरीवाल, सपा अखिलेश यादव और शिवसेना यूबीटी ने उद्धव ठाकरेको पीएम का बेस्ट कैंडिडेट बताया है।


पीएम पद की इस रेस में जेडीयू भी पीछे नहीं है। जेडीयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम मटेरिलय बताकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार के मंत्री से लेकर नेता लगातार नीतीश को पीएम मटेरियल बता रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुनील कुमार और मंत्री जंयत राज के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश को प्रधानमंत्री पद का सबसे काबिल कैंडिडेट बता दिया है।


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने केंद्र में भी कई दायित्व सफलतापूर्वक निभाए हैं। क्षमता की बात हो, समझदारी के मामले में, विवेक, बुद्धि किसी भी स्तर पर नीतीश कुमार एक सक्षम व्यक्तित्व देश को दिखाई पड़ता हैं। प्रधानमंत्री पद के सबसे योग्य उम्मीदवार नीतीश कुमार हैं। उनमें पीएम पद के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन को नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और उनकी क्षमता का उपयोग करना चाहिए।