ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / I.N.D.I.A के प्रभाव का नतीजा है N.D.A की बैठक, बोले ललन सिंह..हताश-परेशान और...

I.N.D.I.A के प्रभाव का नतीजा है N.D.A की बैठक, बोले ललन सिंह..हताश-परेशान और घबराहट में है बीजेपी

30-Aug-2023 05:07 PM

By First Bihar

PATNA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में कल और परसों होनी है। बैठक में इंडिया गठबंधन का LOGO जारी किया जाएगा और संयोजक की घोषणा होगी। एक तरफ विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में होने जा रही है तो दूसरी तरफ एनडीए की बैठक भी मुंबई में हो रही है।  इससे पहले जब विपक्षी गठबंधन की बैठक बैंगलुरू में हुई थी तब एनडीए की बैठक दिल्ली में की गयी। एनडीए की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से देश के पीएम हैं लेकिन उन्होंने कभी एनडीए की बैठक नहीं बुलाई थी। जब विपक्षी दलों की दूसरी बैठक बैंगलुरू में हो रही थी तब दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई गयी थी।


दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई गयी तब किसी को बोलने का मौका नहीं दिया गया। अकेले प्रधानमंत्री भाषण दिये और अकेले ही माला पहने और बैठक खत्म हो गयी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने आगे कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी एनडीए चलाते थे और आडवाणी जी बीजेपी के नेता थे तब एनडीए की बैठक रेगुलर हुआ करती थी। जॉर्ज फर्नांडिस साहब उसके संयोजक हुआ करते थे। 


पहले हर 2-3 महीने में एनडीए की बैठक हुआ करती थी। इस बैठक में सभी साथियों की सलाह ली जाती थी। लेकिन पीएम मोदी को राय-सलाह करने से मतलब नहीं है। मुंबई में एनडीए की जो बैठक बुलाई गयी है। जिसमें नॉर्थ इस्ट की कितनी पार्टी शामिल हो रही है। यह सबकों पता है।  एनडीए में अब नॉर्थ इस्ट से कौन है? एनडीए की सारी पार्टी को तो अपमानित करके निकाला जा चुका है। नॉर्थ इस्ट में जिसका कोई सांसद तक नहीं है वैसी पार्टी का भीड़ जमा कर रहे हैं। इससे इंडिया गठबंधन की सेहत पर कोई कोई फर्क नहीं पड़ता।


ललन सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि जब बैंगलुरू में बैठक हो रही थी तब पीएम मोदी ने दिल्ली में बैठक बुलाई थी और अब जब मुंबई में बैठक हो रही है तब फिर मुंबई में ही एनडीए की बैठक बुलाई गयी है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद से बीजेपी और पीएम मोदी हताश हैं, घबराहट में हैं और परेशान हैं। उनको जनता का मूड पता चल चुका है।