तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
05-May-2020 10:46 AM
DELHI : कोरोना महामारी के बीच भारत के लिए पिछले 24 घंटे सबसे भारी रहे हैं। एक दिन के अंदर भारत में 195 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है जबकि उन 3900 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा तकरीबन 46 हजार को छूने वाला है। देश में कोरोना की वजह से अबतक लगभग 16 सौ लोगों की जान जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या अभी भी 32 हजार के ऊपर है जबकि 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 24 घंटे के अंदर और उनसे मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा मौत कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 583 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 319, मध्यप्रदेश में 165, पश्चिम बंगाल में 133, राजस्थान में 77, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 29, तमिलनाडु में 31, पंजाब में 23, उत्तर प्रदेश में 50, कर्नाटक में 27, आंध्र प्रदेश में 36, लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है।