ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / गोपालगंज: बोलेरो और ऑटो में जबर्दस्त टक्कर, दो की मौके पर ही हुई...

गोपालगंज: बोलेरो और ऑटो में जबर्दस्त टक्कर, दो की मौके पर ही हुई मौत

22-Aug-2019 07:24 PM

By 9

GOPALGANJ: जिले की भोरे-हथुआ मेन रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में एक मां और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गयी. फिलहाल हादसे में गंभीर रुप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के मजीरवां कला की है जहां एक ऑटो भोरे आ रहा था. इस ऑटो में तीन महिलाएं  सवार थीं. बताया जा रहा है कि ऑटो जैसे ही मुडाडीह गांव के पास पहुंचा वैसे ही विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को जबर्दस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो तीन बार पलट कर सड़क के किनारे गिर गया. इस मामले में एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए. लोगों ने आरोप लगाया है कि बोलेरो पर शराब लदा हुआ था और ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में गाड़ी को चला रहा था. फिलहाल हादसे में गंभीर रुप से घायल लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट