ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / IGI एयरपोर्ट हादसा: अगले आदेश तक टर्मिनल वन से सभी उड़ानों पर रोक,...

IGI एयरपोर्ट हादसा: अगले आदेश तक टर्मिनल वन से सभी उड़ानों पर रोक, जांच टीम गठित

28-Jun-2024 06:56 PM

By First Bihar

DELHI: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल वन की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथोरिटी ने बड़ा फैसला लेते हुए टर्मिनल वन से सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।


प्रबंधन के मुताबिक, जबतक टर्मिनल वन की स्थिति ठीक नहीं हो जाती है, तब तक इस टर्मिनल से होने वाली उड़ाने टर्मिनल दो और तीन से संचालित की जाएंगी। दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक डायल ने बताया है कि छत गिरने की घटना के जांच के लिए टेक्निकल कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया है कि इस घटना को लेकर थाने में केस दर्ज किया गया है।


इसके अलावे घटना की जांच के लिए डीआईएएल द्वारा एक टेक्निकल कमेटी का गठन किया गया है, जो जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं डीजीसीए, नागरिक उड्डयन ब्यूरो, सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ समेत अन्य संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से काम कर रही हैं और जल्द से जल्द परिचालन बहाल कराने की कोशिश कर रही हैं।