ब्रेकिंग न्यूज़

BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा

इधर होटल से कर रहे थे बेटी की शादी, उधर घर में हो गई 10 लाख से ऊपर की चोरी

इधर होटल से कर रहे थे बेटी की शादी, उधर घर में हो गई 10 लाख से ऊपर की चोरी

12-Jul-2024 04:29 PM

By First Bihar

GAYA: बेटी की शादी होटल से हो रही थी। घर के सारे लोग शादी में शामिल होने के लिए होटल गये हुए थे। इधर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए कीमती गहने और लाखों रूपये की चोरी कर ली। बारिश का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चोरी इस घटना को अंजाम दिया। जब शादी के बाद लोग घर पर पहुंचे तब देखा की घर में सारा समान बिखरा हुआ है। तब यह समझते देर नहीं लगी कि उनके घर में चोरी हुई है। घर में रखे आलमीरा को तोड़कर उसमें रखे स्वर्ण आभूषण और कैश भी बदमाश चुरा लिया। 


चोरी की इस भीषण घटना से खुशी का माहौल गम में तब्दिल हो गया। घटना गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा गबरा की है। जहां देर रात चोरों ने बंद घरों से करीब 10 लाख से भी ऊपर की संपत्ति चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। चोरों की करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। 


बताया जाता है कि घर में बेटी की शादी थी। शादी का पूरा अरेंजमेंट बोधगया के एक होटल में हुआ। परिजन घरों को बंद करके शादी में शामिल होने के लिए बोधगया गये हुए थे। जिस दिन शादी थी उस दिन भारी बारिश हो रही है। चोरों ने बारिश का फायदा उठाते हुए खाली घर को निशाना बनाया और दस लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गये। जब लड़की ससुराल विदा हो गयी तब घर के सभी सदस्य सुबह में अपने घर लौट आए। 


घर के अंदर पहुंचते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गयी। घरवालों ने देखा कि दो घरों का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। इस घटना के घर के सदस्य काफी सदमे में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जो बदमाश सीसीटीवी में दिख रहे हैं उन सभी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।