Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत
24-Sep-2020 08:34 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में हवाला का पैसा खपाने की तैयारी थी. फिर इस पैसे को कालाधन से सफेद करने की योजना चल रही थी. लेकिन ईडी की टीम ने 2 हवाला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. एक की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जबकि दूसरे की कोलकाता से हुई है.
एक कारोबारी बिहार का रहने वाला
ईडी की टीम ने जिन दो हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया उसमें से एक मुजफ्फरपुर का रहने वाला राजकुमार गोयनका और दूसरा कोलकाता का रहने वाला पंकज अग्रवाल शामिल है. दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होने वाली. शुरूआती पूछताछ में हवाला के 25 करोड़ रुपए का खुलासा हो चुका है.
दोनों ने बनाई है सैकड़ों फर्जी कंपनियां
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हवाला का पैसा कमिशन पर चलाने की तैयारी में थे. दोनों शातिरों ने करीब 100 से अधिक फर्जी कंपनी बनाई है. कंपनी का नाम अपने ड्राइवर, स्टाफ, नौकरों के नाम पर खोला है. कई माध्यमों से शातिर काला धन को व्हाईट मनी बनाते थे. दोनों ने खुलासा किया है कि विदेशों से उनके पास हवाला का पैसा आता है. फर्जी खातों में पैसा को डाल देते हैं. फिर चेक के माध्यम से लोगों को देते हैं. अगर किसी को कैश पैसा चाहिए तो उससे आसानी से कमीशन पर दे देते थे. दोनों ने नोटबंदी के दौरान भी कालाधन को सफेद किया था. नोटबंदी के दौरान दोनों पर केस भी हुआ था.