ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / IAS संजीव कुमार को जिलाबदर करने की मांग, वोटर्स को धमकाने का आरोप

IAS संजीव कुमार को जिलाबदर करने की मांग, वोटर्स को धमकाने का आरोप

30-Oct-2020 06:37 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पुरजोर तैयारी की जा रही है लेकिन इस बीच राज्य के एक बड़े अधिकारी शक के घेरे में आ गए हैं. आईएएस संजीव कुमार को जिलाबदर करने की मांग हो रही है.


बिहार विधानसभा चुनावों में अब अधिकारियों के पद का दुरुपयोग का मामला सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा IAS संजीव कुमार को जिलाबदर करने की माँग कर रही है. हम ने कार्रवाई की भी मांग की है.


हम प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने बताया कि 2012 बैच के आईएएस अफसर संजीव कुमार यादव लगातार एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धौंस दिखा रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहें हैं.


दानिश रिज़वान ने बताया कि मुंगेर ज़िला के रहने वाले IAS संजीव कुमार ज़िले में विधानसभा चुनाव के दौरान घूम-घूमकर महागठबंधन के पक्ष में वोट माँगने का काम किया और जिनलोगों ने NDA के पक्ष में मतदान किया है, उन्हें धमकी देने का काम कर रहें हैं. 


उधर पार्टी के प्रवक्ता विजय यादव ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि संजीव कुमार को अविलंब जिलाबदर किया जाए और उनके ऊपर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि वह चुनाव में गड़बड़ी ना कर पाएं.