ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / क्रिकेट मैच ने IAS की शादी का पहले बेडागर्क किया, अब इनकम पर...

क्रिकेट मैच ने IAS की शादी का पहले बेडागर्क किया, अब इनकम पर है जांच एजेंसियों की नजर

15-Oct-2021 07:05 AM

PATNA : बिहार के एक आईएएस अधिकारी की शादी की वजह से इंटरनेशनल T20 क्रिकेट मैच स्थगित होते-होते रह गया। यह खबर थोड़े दिन पहले सुर्खियां बनी थीं। जहानाबाद में डीडीसी के पद पर तैनात मुकुल कुमार गुप्ता ने रांची के फाइव स्टार होटल में कमरे बुक कराए थे। होटल रेडिसन ब्लू में कमरे जिस तारीख को बुक कराए गए उसी तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच खेला जाना है। 19 नवंबर को होने वाले इस क्रिकेट मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों को होटल चाहिए था। रेडिसन ब्लू होटल में कमरे उपलब्ध नहीं थे जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। मैच रद्द होने तक की नौबत आ पहुंची थी, आखिरकार इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा तब कहीं जाकर आईएएस अधिकारी मुकुल गुप्ता ने होटल रेडिसन ब्लू में बुक अपने कमरे छोड़े थे। 


रेडिसन ब्लू में कमरे पर दावा छोड़ने के बाद T20 मैच का रास्ता तो साफ हो गया लेकिन सुर्खियों में आए आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की परेशानियां अब बढ़ सकती है। चर्चा है कि मुकुल कुमार गुप्ता की आय पर अब जांच एजेंसियों की नजर जा गाड़ी है। एक फाइव स्टार होटल में भारी तादाद के अंदर कमरे बुक कराने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शादी में भारी तामझाम और खर्च की खबर मिलते ही बिहार आर्थिक अपराध इकाई के कारण खड़े हो गए हैं हालांकि अब तक डीडीसी के खिलाफ किसी तरह की जांच शुरू नहीं की गई है लेकिन आने वाले दौर में ऐसा नहीं होगा इस बात की गारंटी भी नहीं दी जा सकती।


हालांकि आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने स्पष्ट किया है कि इसे भी टीम को जांच के लिए रांची नहीं भेजा गया है। एडीजी ने कहा है कि फाइव स्टार होटल में शादी और होटल में कमरे बुक कराए जाने की बात मीडिया के जरिए उन तक पहुंची है फिलहाल कोई जांच शुरू नहीं की गई है।