ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / सुशील मोदी बोले- ओवैसी की राजनीति पर लगेगी लगाम, AIMIM का दुस्साहस बढ...

सुशील मोदी बोले- ओवैसी की राजनीति पर लगेगी लगाम, AIMIM का दुस्साहस बढ गया था

05-Dec-2020 06:45 PM

PATNA :  ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता से गदगद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर हमला बोला है. सुशील मोदी ने ओवैसी की पार्टी पर धार्मिक कट्टरता, अलगाववाद और निजामियत को बढ़ावा देने वाले राजनीति करने का आरोप लगाया है.


पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता से देश की साइबर सिटी में धार्मिक कट्टरता, अलगाववाद और निजामियत को बढावा देने वाले ओवैसी की राजनीति पर लगाम लगेगी. 


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सिर्फ पांच विधानसभा सीट जीतने के बाद जिस एआईएमआईएम का दुस्साहस इतना बढ गया था कि उसके एक विधायक को हिंदुस्तान के नाम पर आपत्ति हो रही थी, उसे उसके गढ में चुनौती देने का साहस केवल भाजपा दिखा सकी. हैदराबाद विजय से तेलंगाना सहित कई दक्षिणी राज्यों में पार्टी का जनाधार बढेगा. इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई. 


आपको बता दें कि दरअसल सुशील कुमार मोदी ने उस बात की चर्चा की है, जो एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने शपथ लेने के दौरान किया था. एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने शपथ लेने के दौरान हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने  सदन में हिंदुस्तान की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करने को कहा था. 


दरअसल सदस्यता ग्रहण के क्रम में अख्तरुल ईमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खड़े होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी. अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ लेने की इच्छा जाहिर की लेकिन चूंकि उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की थी. 


विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है. मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उर्दू में शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है. विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिंदुस्तान की संविधान की.