मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Apr-2021 02:35 PM
DESK : एक तरफ देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत से अबतक कई जानें जा चुकीं हैं. वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक करने से 22 मरीजों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है.
बताया जा रहा है कि नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया. ऑक्सीजन की सप्लाई करीब 30 मिनट रुकी रही. इसके चलते करीब 22 मरीजों की मौत हो गई. महानगरपालिका के आयुक्त कैलाश जाधव ने इन मौतों की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, जिस वक़्त यह हादसा हुआ उस वक़्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई. उस समय 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे. ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था. अभी इसे सुधार दिया गया है. इस लीकेज के दौरान 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुआ. फिलहाल हॉस्पिटल के साथ जिला प्रशासन ने भी इस लीकेज की जांच शुरू कर दी है.