बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
06-Mar-2020 08:00 AM
PATNA : पटना नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जाएंगे। निगमकर्मियों ने होली के बाद 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। निगमकर्मी फरवरी के पहले हफ्ते में हड़ताल पर गए थे जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों पर फैसला लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक निगमकर्मियों की मांगों पर ठोस फैसला नहीं होने के बाद एक बार फिर से हड़ताल का संकट गहरा रहा है।
17 मार्च से निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है। निगमकर्मी लगातार सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसमें दैनिक कर्मियों की सेवा लेने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।।सरकार ने 1 फरवरी से दैनिक कर्मियों की सेवा पर रोक का आदेश जारी किया था जिसके बाद 3 फरवरी से निगमकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। हफ्ते भर चली इस हड़ताल के कारण राजधानी पटना समेत अन्य निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
8 फरवरी को निगमकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई थी उसमें सरकार की तरफ से हड़ताली निगमकर्मियों को यह आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर उदारता पूर्वक विचार किया जाएगा लेकिन अब तक इस मामले का कोई ठोस हल नहीं निकलने के बाद एक बार फिर से निगम कर्मियों ने हड़ताल पर वापस जाने का मन बना लिया है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने राज्य सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।