दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2021 12:56 PM
DESK : शादी टूटने के पीछे की कई वजहों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन चश्मे की वजह से शादी टूटने का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा तो लड़की वाले दूल्हे को चश्मे में देखकर हैरान रह गए. फिर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने दरवाजे पर से ही बारात लौटा दी और शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया.
मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर औरैया कोतावली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर का है. इस गांव में रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम निवासी बंशी थाना अछल्दा में तय की थी. इसके बाद सारी तैयारियों के साथ लग्न उत्सव एवं शादी की तारीख भी तय हो गई. इस पर लड़की वालों ने अपनी तैयारियां कर ली. दहेज में मोटरसाइकिल व नकदी देकर लगुन चढ़ाई गई. इसके बाद तय तारीख 20 जून को जब बारात घर पर आई तो दूल्हे द्वारा इस दौरान लगातार पूरे समय नजर का चश्मा लगाए रहने की वजह से घर की महिलाओं को संदेह एवं लड़की के पिता को चश्मे को लेकर शक हुआ.
इस पर द्वारचार के दौरान शादी कराने वाले बिचौलिए से चश्मा हटाने के लिए कहा गया. इस पर जब लड़के से यानी दूल्हा बने शिवम से मांगलिक कार्य करने को कहा तो वह बिना चश्मा के देख ही नहीं सकता था. उसकी नजर काफी कमजोर थी.यह देख-सुनकर वधू यानी अर्चना द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया जिस पर लड़की पक्ष एकमत हो गए. उन्होंने दहेज इत्यादि में दिए गए नकद व गाड़ी को वापस करने की मांग की. लड़के पक्ष द्वारा कुछ भी देने से मना कर दिया गया जिस पर लड़की पक्ष द्वारा कोतवली औरैया में तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है.