मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
15-Mar-2022 01:20 PM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : हिजाब मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को लेकर बिहार में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी ने जहां कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कोर्ट के फैसले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया है। बीजेपी विधायक ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला देश के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि मजहबी पहनावा घूमने-फिरने के लिए है न कि स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में पहनने के लिये। स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में मजहबी ड्रेस पहनकर जाने से काम में बाधा पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला स्वागत के योग्य है।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को घूंघट और पर्दा से परेशानी होती है। बच्चियां अपने सर पर पर्दा करें, शरीर को ठीक ढंग से ढंकने का प्रयास करें, ये बीजेपी को पसंद नहीं है। बीजेपी को तय करना पड़ेगा कि समाज में कैसा वातावरण होना चाहिए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि बीजेपी को इसका कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला है। पूरे देश में महिलाएं घूंघट और पर्दा करती है, वह हमारे संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति पर बीजेपी का कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों पर धिक्कार है कि वे लड़कियों के पर्दा करने पर सवाल उठाते हैं।
बताते चलें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले पर सुनवाई करते हुए स्कूल कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक बरकरार रखी है। हिजाब को इस्लाम धर्म का अनिवार्य हिस्सा मानने से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि स्कूल की छात्राएं यूनिफार्म पहनने से इनकार नहीं कर सकती हैं। मंगलवार को मामले में हाई कोर्ट ने जब फैसला सुनाया तो हिजाब के समर्थकों को झटका लग गया।