Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
25-Sep-2020 10:26 AM
MUZAFFARPUR : सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी रोड में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से पिकअप वैन के ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि घटनास्थल पर 11 केवी का तार बहुत नीचे तक लटका हुआ है जिस वजह से आये दिन हादसे होते रहते हैं. इसी लटकते तार की चपेट में आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत होने की बात लोगों ने कही.
दरअसल, मृतक समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और सदर थाना के डुमरी में किराये पर रहता था और अपने ही मकान मालिक की गाड़ी चलाता था. गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे ड्राइवर गाड़ी पर कुछ सामान लादकर गोबरसही मेन रोड की ओर निकल रहा था. एक लोहे की पाइप गाड़ी पर खड़ी करके रखी हुई थी, जो 11 केवी बिजली के तार के संपर्क में आ गयी. इससे पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया और गाड़ी चला रहे ड्राइवर की जलकर मौत हो गई.
लोगों के काफी हल्ला करने के बाद बिजली काटी गई. बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई. इधर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर थाना के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है.