ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा

हेमंत ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा- 5 साल चलाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी और शाह को भी बुलाएंगे

हेमंत ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा- 5 साल चलाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी और शाह को भी बुलाएंगे

25-Dec-2019 07:03 PM

DELHI: हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान हेमंत ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सोनिया गांधी से चर्चा की.  कहा कि सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया हैं. हेमंत ने दावा किया कि झारखंड में 5 साल सरकार चलाएंगे. इस झारखंड दौरान कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे.

इस MLA पर 14 केस है दर्ज, पार्टी के ही महिला कार्यकर्ता का यौनशोषणा के आरोप में जा चुके हैं जेल

मोदी और शाह को भी बुलाएंगे

हेमंत ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा. इसमें कई लोग आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी न्योता देंगे. हेमंत ने कहा कि चुनाव के दौरान कई नेता खिलाफ में थे. लेकिन मैंने उनको बीजेपी के सीनियर नेता के तौर पर ही देख. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार में आए तो मैंने वहीं नजरिया रखा. दोनों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता देंगे.

29 दिसंबर को शपथ लेंगे सोरेन

झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार बन रही हैं. महागठबंधन की जीत और सरकार बनाने के लिए लालू प्रसाद पहले ही हेमंत को बधाई दे चुके हैं. बता दें कि हेमंत 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. कुल मिलाकर हेमंत को 50 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं. भले ही राजद ने एक सीट जीती हो, लेकिन बनने वाली नई सरकार से राजद काफी खुश हैं.