सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
02-Jan-2020 02:57 PM
RAMGADH: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा पहुंचे. यहां पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर झारखंड के खुशहाली और समृद्धि की कामना की. हेमंत के साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे.

सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे इस मंदिर
हेमंत सोरेन सीएम बनने के बाद पहली बार मां छिन्नमस्तिका के मंदिर पहुंचे. हेमंत की जैसे ही आने की सूचना मिली तो पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मंदिर के पास पहुंच गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. यहां पर हेमंत को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

कई बड़े फैसले लिए
हेमंत ने 29 दिसंबर को झारखंड के दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद पहले ही दिन बैठक कर कई बड़े फैसले झारखंड को लेकर किए थे. जिसकी जमकर तारीफ भी झारखंड के लोग कर रहे हैं. इसमें खास बात थी कि पत्थलगड़ी आंदोलन के दौरान जिन हजारों लोगों पर केस दर्ज था. उनको वापस लेने का आदेश दिया था. यही नहीं झारखंड में कई सालों से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविकाओं के बकाए पैसे का जल्द भुगतान करने का निर्देश भी दिया था. नए साल के मौके पर हेमंत ने खरसावां में गोली कांड में शहीद जवानों को श्रद्दांजलि देने के बाद कहा था कि खरसावां गोली कांड में शहीदों के आश्रितों को नौकरी और पेंशन मिलेगा और वह सम्मान की जिंदगी जीएंगे.