खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
29-Dec-2019 06:32 PM
RANCHI: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक की. बैठक में तीन एजेंडों पर मुहर लगी हैं. इसमें सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि पत्थलगड़ी से जुड़े सभी केस को वापस ले लिया जाएगा. इसको लेकर खूंटी में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था. पत्थलगड़ी से जुड़े लोग अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर प्रदर्शन हुआ था. जिसमें सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज हुआ था. यही नहींं पत्थलगड़ी समर्थकों ने तत्कालीन सांसद करिया मुंडा के बॉडीगार्ड को भी अगवा कर लिया था.
बिना हेलमेट प्रियंका गांधी को स्कूटी से घूमा रहा था कांग्रेसी नेता, पुलिस ने 6300 रुपए का काटा चालान
पारा शिक्षकों को जल्द मिलेगा पैसा
हेमंत सोरेन आंगनबाड़ी, पारा शिक्षकों और अनुबंध पर काम कर रहे सभी कर्मियों का बकाया पैसा तुरंत जारी करने का आदेश दिया हैं. इसके अलावे सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव के बाद हुए विरोध के सारे दर्ज केस को सरकार वापस लेगी. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाने का फैसला लिया गया हैं. वह झारखंड विधानसभा का सत्र 6 जनवरी को बुलाने का फैसला हुआ हैै.
झारखंड का बदलेगा LOGO, खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला
हेमंत ने इन मुद्दों को चुनाव में उठाया था
हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. हेमंत ने पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं पर रांची में हुए लाठीचार्ज को भी मुद्दा बनाया था. उनकी मांगों को सरकार बनने के बाद पूरा करने का भरोसा दिया. बता दें कि हेमंत ने स्थानीय मुद्दों को लेकर ही चुनाव लड़ा था. जबकि बीजेपी राममंदिर और एनआरसी की चुनावी सभा में अधिक चर्चा करती थी. हेमंत ने आज सीएम पद की शपथ ली. वह दूसरी बार झारखंड का सीएम बने हैं. कांग्रेस कोटे से दो विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली हैं. वही, राजद के एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.