ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / फूलन पर जवाब मांगने निकली RJD चंदन पर घिरी, JDU ने कुख्यात हथियार...

फूलन पर जवाब मांगने निकली RJD चंदन पर घिरी, JDU ने कुख्यात हथियार तस्कर से कनेक्शन पर घेरा

18-May-2020 05:06 PM

PATNA : हाजीपुर में हथियार तस्कर गिरोह में जेडीयू नेता अमरदीप फूलन की गिरफ्तारी के बाद हमलावर हुए आरजेडी के नेताओं तो अब जवाब नहीं सूझ रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दें सोमवार की सुबह ही हथियार तस्कर गिरोह में जेडीयू नेता के शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा था, लेकिन अब इस खुलासे के बाद की कुख्यात हथियार तस्कर चंदन सिंह आरजेडी से जुड़ा रहा है. जेडीयू हमलावर हो गया है. जेडीयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टी पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिल गया होगा. अपराध और अपराधी ना हमारी विरासत है और ना विशेषता हैं. जिनकी है यह उन्हीं के पास पुश्त दर पुश्त रहेगा.


जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल और अरविंद निषाद ने एक साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव से सवाल पूछा है. निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. निखिल मंडल ने कहा है कि तेजस्वी यादव भले ही अफवाह उड़ा कर जेडीयू को बदनाम करना चाहते हो लेकिन सरकार और पार्टी की नीति स्पष्ट है कि जो अपराधी पकड़ा जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी. निखिल मंडल ने कहा है कि तेजस्वी यादव आगे याद रखेंगे की गुंडों को अपनी पार्टी में शामिल कराना हमारा नहीं आपकी पार्टी का काम है.


उधर जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने भी तेज प्रताप यादव से इस मामले पर जवाब मांगा है. अरविंद निषाद ने कहा है कि तेज प्रताप यादव को इस रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए कि चंदन सिंह से उनका क्या कनेक्शन था. अरविंद निषाद ने कहा है कि जेडीयू पर सवाल उठाने वाले अब खुद ही सवालों के घेरे में आ गए हैं.