Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
22-Sep-2020 09:03 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं. आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव भी हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार रोड शो और चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हसनपुर में लालू के बड़े लाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरीके से महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाया. उसी तरह हसनपुर में भी तेजप्रताप यादव डिग्री कॉलेज खुलवाएंगे.
लालू के बड़े लाल और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि हसनपुर में भी डिग्री कालेज की मांग हो रही है. इस क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है. इसलिए वे इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. तेजप्रताप दो दिवसीय दौरे पर अपने नए संभावित चुनावी क्षेत्र हसनपुर में दूसरी बार रोड शो करने पहुंचे. इस दौरान रोसड़ा शहर स्थित एक होटल में उन्होंने विश्राम भी किया. बताया जा रहा है कि होटल में उनसे मुलाकात करने भारी तादाद में पहुंचे आरजेडी समर्थकों को उनके कमरे तक नहीं जाने दिया गया.
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखंड में रोड शो के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जम कर धज्जियां उड़ती दिखी. तेजप्रताप अपने वाहन से बाहर निकल कर बार बार लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. साथ ही नए इलाके से चुनाव लड़ने के लिए आशीर्वाद भी मांग रहे थे. बिथान में उनका 'तेज संवाद'कार्यक्रम आयोजित है, जिसमे इलाके के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रु ब रु होंगे.
गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव अपने वर्तमान विधानसभा सीट महुआ को छोड़कर यादव बहुल इलाका माने जाने वाले समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं और इसके लिए अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमों से रजामंदी भी ले ली है. लेकिन तेजप्रताप के हसनपुर से चुनाव लड़ने की बात से ही इस इस इलाके के उन आरजेडी नेताओं में मायूसी छा गई है, जो काफी अरसे से चुनावी तैयारी में जुटे थे और इलाके में काफी काम भी कर रहे थे.
इसमें खासतौर से पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम की पत्नी, बाहुबली नेता अशोक यादव की पत्नी और वर्तमान प्रखंड प्रमुख बिभा यादव, ललन यादव, अर्जुन यादव के नाम की चर्चा है, जो काफी जोर शोर से चुनावी तैयारी में लगे थे.