पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
18-Oct-2019 08:54 PM
PATNA : हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे. रेवाडी के KLP कॉलेज मैदान में आज राहुल गांधी ने बच्चों की बॉलिंग पर खूब बैटिंग की. राहुल गांधी ने इस दौरान कुछ करारे शॉट भी लगाये.
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की हुई थी इमरजेंसी लैंडिग
दरअसल, राहुल गांधी आज हरियाणा में चुनाव प्रचार करने निकले थे. महेंद्रगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे. रास्ते में मौसम बेहद खराब हो गया. इसके बाद पायलट ने रेवाडी के KLP कॉलेज मैदान में राहुल गांधी के हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करायी. कॉलेज मैदान में ही बच्चे क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे थे. राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे और बल्ला थाम लिया. पहले बच्चों ने गेंदें फेंकी और फिर राहुल गांधी ने उनके कोच से बॉलिंग करने को कहा. राहुल गांधी ने अपनी बैटिंग में करारे शॉट भी लगाये.
मौसम ठीक होने के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी
कुछ देर बाद पायलट को मौसम ठीक होने की जानकारी मिली. इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गये.