BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
11-Nov-2021 06:24 AM
DESK : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत भले ही बिहार से हुई हो लेकिन धीरे-धीरे इसका फैलाव पूरे देश में हो गया है। आज विदेश की धरती पर भी छठ की छटा देखने को मिल रही है। यही वजह है कि दिल्ली के बाद डब्बा हरियाणा में भी छठ का प्रसार देखते हुए खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि अगले साल से हरियाणा सरकार छठ पूजा को सरकारी छुट्टी घोषित करेगी।
छठ पूजा के मौके पर भगवान भास्कर की आराधना करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगले साल से प्रदेश में छठ पूजा के लिए सरकार छुट्टियों की घोषणा करेगी, साथ ही साथ छठ पूजा के लिए प्रदेश में घाट भी बनाए जाएंगे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में कोई अगर बाहर से आ कर रहा है तो 5 साल के बाद उसे राज्य का पहचान पत्र दिया जाता है। मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम में आयोजित छठ पूजा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के मौके पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और छठी मैया की आराधना की। मनोहर लाल खट्टर पूर्वांचल के लोगों के बीच मौजूद रहे। आपको बता दें कि बिहार और पूर्वांचल से बड़ी तादाद में लोग हरियाणा जाते हैं और वही रोजगार भी करते हैं।