पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
19-Apr-2023 10:12 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में जहां अपराधियों ने अनाज कारोबारी राजा बाबू को गोली मार दी। अस्पताल में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वही मधुबनी में अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है।
दो दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने 33 लाख की संपत्ति लूट ली। इस दौरान डकैतों ने फायरिंग की और बम भी फेंके। यही नहीं हार्डवेयर व्यवसायी के परिवार की पिटाई भी की। इस घटना में परिवार के कई लोग घायल हो गये हैं। घटना लौकही बाजार की है। बताया जाता है कि पुलिस के सामने ही डकैतों ने बमबाजी की।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दर्जन डकैत मुंह में गमछा और मास्क लगाकर आए थे। ताकि उनकी पहचान ना हो सके। सभी मैथिला, बंगला और यूपी की भाषा बोल रहे थे। डकैतों ने आलमीरा का चाबी मांगा तो घर वाले देने से इनकार कर दिये। जिसके बाद डकैतों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। एक सदस्य को पीटते पीटते सड़क पर ले आए। डकैतों ने घर की महिला को भी नहीं छोड़ा उनकी भी पिटाई कर दी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और लौकही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान के सामने ही डकैतों ने बम फेंकने लगे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 33 लाख की डकैती के बाद सभी डकैत मौके से फरार हो गये। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। लोगों ने बाजार को बंद कर इस घटना का विरोध जताया और थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। फुलपरास के एसडीओ अभिषेक कुमार, डीएसपी दुर्गा शक्ति और इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अलावे कई थाने की पुलिस भी पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों को अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। लेकिन लोग इस घटना से इतने आक्रोशित थे कि अपने मांग पर अड़े रहे।