गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
10-Jul-2020 05:59 PM
NEW DELHI : देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अब देश के हर नागरिक का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी कल ICMR ने दी है. कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया जाएगा. इसी तरह के एक सर्वेक्षण को मई के महीने में किया गया था. जिसके नतीजे अभी जारी होना बाकी हैं.
आईसीएमआर के तरफ से इस बारे में कहा गया है कि लोगों के खून के नमूने लेकर इस बात की जांच की जाएगी कि उनके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है कि नहीं. इससे ये पता लग सकेगा कि कितने लोग वायरस के संक्रमण में आये हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने बताया कि आईसीएमआर द्वारा मई में आयोजित किए गए सीरो-सर्वेक्षण के अंतिम नतीजे की प्रक्रिया अभी चल रही है जो कि मध्य अप्रैल के संक्रमण पर केंद्रित था. फिलहाल इस वक़्त देश में 7,93,802 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. वहीं, विश्व में 12,390,370 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.