मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
19-May-2020 06:38 PM
PATNA : लॉकडाउन पीरियड में हड़ताल पर रहे नियोजित शिक्षकों को सरकार ने एक और बड़ी राहत दी है. सरकार अब लॉक डाउन पीरियड का वेतन भी हड़ताली शिक्षकों को देगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर इस बात का जिक्र है कि लॉक डाउन अवधि का वेतन भुगतान सभी शिक्षकों और पुस्तकालय अध्यक्षों को किया जायेगा.
शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक कोरोना संक्रमण को लेकर सभी शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद रखा गया है. राज्य सरकार की ओर से लॉक डाउन की अवधि में बंद संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया है. विभाग की ओर से सभी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के शिक्षकों और पुस्तकालय कर्मियों को वेतन देने का निर्णय लिया गया है.
शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक हड़ताल में जाने की तिथि से या इस तिथि से पहले जिस तिथि को शिक्षक या पुस्तकालयध्यक्षों ने योगदान किया हो. उनकी अवधि को भविष्य में अवकाश अवधि में कार्य करने के उपरांत हड़ताल अवधि के सामंजन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश संबंधित निदेशक की ओर से अलग से निर्गत किये जायेंगे.
