ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

हड़ताली शिक्षकों से डरे शिक्षा मंत्री ने सभी कार्यक्रम रद्द किए, स्पेशल ब्रांच ने जारी किया था खुफिया अलर्ट

हड़ताली शिक्षकों से डरे शिक्षा मंत्री ने सभी कार्यक्रम रद्द किए, स्पेशल ब्रांच ने जारी किया था खुफिया अलर्ट

13-Mar-2020 03:59 PM

PATNA : बिहार में चल रही शिक्षकों की हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार लगातार अलर्ट पर है। नियोजित शिक्षकों से डर कर शिक्षा मंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम 15 मार्च तक रद्द कर दिए हैं। शिक्षकों की तरफ से विरोध को लेकर स्पेशल ब्रांच ने खुफिया रिपोर्ट जारी की थी जिसके बाद अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए शिक्षा मंत्री के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। 





स्पेशल ब्रांच के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि समान काम समान वेतन और शिक्षकों के निलंबन वापसी की मांग  को लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेटर में कहा गया है कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आह्वान पर सभी शिक्षक हड़ताल पर हैं। वहीं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय के आह्लवान पर सभी माध्यमिक शिक्षक भी हड़ताल पर हैं।


बता दें कि आज से पूरे बिहार में शिक्षकों का आंदोलन रफ्तार पकड़ने जा रहा है। जहां एक तरफ पटना के गर्दनीबाग में टीईटी शिक्षक आज पटना के गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन करवाएंगे। शिक्षक सरकार के विरोध में मुंडन करवा कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मुंडन के बाद बालों  को नियमित शिक्षकों से डीएनए मिलान के लिए सरकार को सौंपेंगे।वहीं बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति आज से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहा है। समिति के संयोजन ब्रजनंदन शर्मा ने कहा कि आज से लेकर 20 मार्च तक शिक्षक हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटकों के जरिए अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों , बुद्धिजीवियों को जागरूक करेंगे।

इधर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय और महासचिव ने कहा है कि वार्ता के बिना एकतरफा फैसले को शिक्षक संघ स्वीकार नहीं करेगा। सरकार यदि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे शिक्षक संगठनों के साथ बिना वार्ता किए मांगों के संबंध में एकतरफा घोषणा करती है तो संघ इसे नामंजूर कर देगा। उन्होने कहा कि सबका वेतन एक समान किए बिना  शिक्षा में गुणात्मक विकास नहीं होगा।