Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
17-Aug-2020 08:23 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं को भी जनता की नाराज का भी शिकार होना पड़ रहा है. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां आरजेडी विधायक को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे राजद विधायक को घेरकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की.
मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के राधाउर गांव का है. जहां जहां अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी दिनों के बाद पहुंचे आरजेडी के विधायक अबू दोजाना को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नजदीक आते बहुत दिनों के बाद विधायक को देखने से लोग उग्र हो गए और विधायक अबू दोजाना का विरोध करने लगे.
दरअसल विधायक अबू दोजाना एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. जैसे ही विधायक का काफिला गांव में पहुंचा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि विधायक 5 वर्षों में क्षेत्र में कभी नहीं दिखे. किसी भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ. टूटी हुए सड़क का मरम्मत तक नहीं. इतने दिनों तक विधायक क्षेत्र में कहीं नहीं दिखे. चुनाव आते ही वे सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे हैं.
लोगों का आरोप था कि सड़क एक भी नहीं बना और सिर्फ शिलान्यास करने विधायक जी पहुंचते हैं. इन सब बातों को लेकर लोगों में आक्रोश था और कई घंटों तक विधायक को घेरकर लोग विरोध करते रहे. हालांकि बाद में स्थानीय मुखिया के पहल के बाद विधायक को मुक्त कर दिया दिया. विधायक अबू दोजाना का हमेशा विवादों से वास्ता रहा है. अभी कुछ दिनों पहले भी विधायक ने फेसबुक पर पिछले वर्ष बाढ़ में भ्रमण करते एक वीडियो पोस्ट कर इस वर्ष का बताया था, इस मामले में भी विधायक अबू दोजाना की भारी किरकिरी हुई थी.
राजद विधायक अबू दोजाना ने बताया कि जनता के बीच कोई नाराजगी नहीं है. वह लगातार अपने क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते रहते हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीणों इलाकों में भी काफी विकास किया है. नए सड़क की मांग कई दिनों से की जा रही थी. जिसके शिलान्यास के लिए वह गए हुए थे. इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया.