ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / गुरू जी, जल्दी से कबाड़ बेचिये: सरकार ने तय किया रेट-बर्तन 20 रूपये...

गुरू जी, जल्दी से कबाड़ बेचिये: सरकार ने तय किया रेट-बर्तन 20 रूपये किलो, पुराना कंप्यूटर-50 रूपये किलो, पुराना बेंच डेस्क-6 रूपये किलो

01-Sep-2023 06:57 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: बिहार सरकार का शिक्षा विभाग अपने स्कूलों के शिक्षकों को तरह-तरह का टास्क दे रहा है. सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों को पहले मिड डे मिल का खाली बोरा बेचने का काम मिला था. उसके बाद कबाड़ की बिक्री का काम सौंपा गया है. राज्य भर के सरकारी स्कूलों में पुराने और बेकार पड़े सामानों की नीलामी का आदेश दिया गया है. अब सरकार की ओर से कबाड़ का रेट भी तय कर दिया गया है.


राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से कबाड़ बेचने का आदेश जारी होने के बाद पटना जिले में कबाड़ का रेट भी तय कर लिया गया है. पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सरकारी स्कूलों से सारा कबाड़ बेचने का निर्देश जारी किया है. सरकारी स्कूलों में कबाड़ के लिए रेट तय किया गया है. पुराना कंप्यूटर 50 रुपए किलो तो मिड डे मिल का पुराना बर्तन 20 रुपये किलो की रेट से बिकेगा. डीईओ की ओर से ये जानकारी सभी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी है.


दरअसल, शिक्षा विभाग से आदेश मिलने के बाद जिले में पिछले 15 दिनों से सभी स्कूलों में पुराने बेकार पड़े सामान की पहचान की जा रही थी. लगभग हर स्कूल में 500 किलो से अधिक कबाड़ पाया गया है. बता दें कि पटना जिले में 4076 सरकारी स्कूल हैं. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में ढेर सारे पुराने सामान मिले हैं, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर हटा दिया जाएगा. पुराने सामान की नीलामी से जो पैसे आयेंगे उसे स्कूल के विकास में खर्च किया जायेगा. 


ये है कबाड़ का रेट

बेंच, डेस्क, कुर्सी या लकड़ी का सामान-6 रुपए प्रति किलो

लोहा और चदरा का सामान-20 रुपए प्रति किलो

प्लास्टिक का सामान-8 रुपए प्रति किलो

बेकार पेपर, कार्टून, बोरा-75 रुपए प्रति किलो

पुराना जेनरेटर-50 रुपए प्रति किलो

इनवर्टर, पुराना कंप्यूटर-40 से 50 रुपये प्रति किलो

पुराना पंखा-100 रुपए प्रति पीस

पुरानी बैट्री-दो से तीन हजार रुपए प्रति पीस

मध्याह्न भोजन का पुराना बर्तन-स्टील का 20 रुपए और एल्युनियम का 50 रुपये प्रति किलो