ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / गुलनाज मामले में डिप्टी सीएम रेणु देवी ने दिए जांच के आदेश, संजय...

गुलनाज मामले में डिप्टी सीएम रेणु देवी ने दिए जांच के आदेश, संजय जायसवाल बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

17-Nov-2020 12:42 PM

PATNA: वैशाली जिले में 20 वर्षीय गुलनाज को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है. पुलिस ने FIR में नामजद मुख्य आरोपी चन्दन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य अपराधियों की तलाश अभी जारी है. इसी बीच मामले पर बिहार की सियासत भी तेज हो गई है. लापरवाही बरतने के आरोप में एक एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है. वहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी ने जांच के आदेश दिए हैं. 


इधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी. इसे व्यक्तिगत तौर पर अब देखा जा रहा है. मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. 


आपको बता दें कि वैशाली में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की एक युवती को गांव के दबंगों ने जिन्दा जला दिया. 30 अक्टूबर की रात देसरी थाने के रसूलपुर हबीब की गुलनाज खातून को गांव के ही कुछ लड़कों ने छेड़खानी को लेकर विवाद के बाद केरोसिन डालकर जिन्दा जला दिया था और 15 दिन बाद लड़की की मौत हो गई थी. 


गुलनाज खातून का शव जैसे ही उसके गांव पहुंचा, उसके बाद लोग प्रदर्शन करने लगे. काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार किया. इस पूरे मामले में परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने इस खौफनाक मामले में लापरवाही को लेकर सफाई दी और कहा कि मामले की जांच स्पेशल टीम कर रही है.


पुलिस ने 2 नवंबर को एफआईआर दर्ज किया था. इस मामले में तीन लोग नामजद हैं, जिसमें से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है. साथ ही तकनीकी अनुसंधान भी जारी है. मृतका गुलनाज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें धमका रहे हैं. साथ ही पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लग रहा है , जिसके बाद स्थानीय चांदपुरा थाने के एसएचओ को  निलंबित कर दिया गया है.