ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / ग्रामीण बैंक में गबन का मामला, ब्रांच मैनेजर समेत आधा दर्जन पर हुआ...

ग्रामीण बैंक में गबन का मामला, ब्रांच मैनेजर समेत आधा दर्जन पर हुआ केस

22-Sep-2020 10:11 AM

MUZAFFARPUR : बैंक की ऑडिट टीम की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की बरियारपुर कंध शाखा से 22 लाख से अधिक की राशि का गबन करने का बड़ा मामला सामने आया है. बैंक की जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद सकरा प्रखंड के बरियारपुर कंध स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ने एक एफआईआर दर्ज कराई है.

 ग्रामीण बैंक बरियारपुर कंध के शाखा प्रबंधक रोहित राज ने सोमवार को सरकारी राशि गबन के मामले में बरियारपुर थाने में  एक एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार, तत्कालीन अधिकारी बिक्की जायसवाल, शशिभूषण राय, कार्यपालक सहायक दीपक कुमार, तत्कालीन कार्यालय सहायक सुरेंद्र ओझा, उमेश कुमार ठाकुर को नामजद अभियुक्त बनाया है.

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कंप्लेन दर्ज कराने पहुंचे शाखा प्रबंधक ने बताया कि शाखा के विभिन्न बैंक खातों से अभियुक्तों ने 22 लाख से अधिक की राशि का गबन किया है. बैंक की ऑडिट टीम जांच की थी जिसमें गवन की पुष्टि हुई है. गबन से संबंधित खाताधारकों के नाम पता भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है. पुलिस को यूज़र आईडी व खाताओं की सूची भी सौंपी गई है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है.