ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

गोपालगंज: मां और नवजात की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर किया हंगामा

03-Aug-2019 02:24 PM

By 3

GOPALGANJ: जिले के सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. थावे थाना के बरगछिया के सुनील साह की पत्नी विधांति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में महिला दर्द से कराहते रही, लेकिन डॉक्टर इलाज करने नहीं पहुंचे और शनिवार की सुबह प्रसूता की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर नर्सों ने 2500 रुपये की मांग की. पर परिजनों ने यह कह कर मना कर दिया कि सरकारी अस्पताल में पैसा नहीं लगता है. जिसके बाद नर्सों ने इलाज नहीं शुरू की प्रसूता की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन शव लेकर जाने का दबाव बनाने लगा और एक्सरे संचालक परिजनों की पिटाई करने की धमकी देने लगा. जिसके बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और शव को सदर अस्पताल के गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत करा दिया है. पुलिस ने कार्रवाई के लिए परिजनों से लिखित शिकायत मांगी है. वहीं हंगामा और उपद्रव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को सदर अस्पताल में तैनात किया गया है. वहीं सदर अस्पताल के कार्यपालक पदाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि मामले में जांच कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट सौपी जाएगी. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. गोपालगंज से मेराज अहमद