24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
09-Jun-2020 09:52 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. पुलिस के लिए लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कायम रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना इलाके की है. जहां जलालपुर गांव में अपराधियों ने देर शाम सरेआम दो लोगों को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. दोनों युवकों को आनन-फानन में सिधवलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की शिकायत मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से धक्का लगने के मामूली सी विवाद में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.