Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
30-Sep-2024 02:48 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बेखौफ हो चुके माफिया अब पुलिस कर्मियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही को गोली लगी है।
दरअसल, कुचायकोट थाने की पुलिस को शराब की तस्करी की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए नेचुआ जलालपुर के एसएमदी कॉलेज के समीप पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही शराब माफिया और उसके लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक सिपाही को गोली लग गई है। सिपाही को गोली लगने के बाद शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की टीम शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जवाबी कार्रवाई में भाग रहे एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल सिपाही एवं शराब तस्कर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली है।