ब्रेकिंग न्यूज़

UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर?

Home / news / गोपालगंज : जमीन विवाद में हुई मारपीट में महिला सहित 4 लोग घायल,...

गोपालगंज : जमीन विवाद में हुई मारपीट में महिला सहित 4 लोग घायल, चौकीदार पर जानलेवा हमला करने का आरोप

05-Sep-2019 04:15 PM

By 7

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों ने गांव के चौकीदार के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के कुचायकोट थाना इलाके की है. जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट की घटना में एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों की पहचान मुन्नी देवी, मंटू कुमार यादव, रंजय यादव और बबन यादव के रूप में हुई है. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल लोगों ने गांव के चौकीदार के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. घायलों ने बताया कि जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था. देखते ही देखते चौकीदार ने हमला बोल दिया. पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट